मुरादाबाद, मई 31 -- रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों की सड़कें पानी से जलमग्न हो गईं। सबसे ज्यादा हालत बुद्धिविहार की नजर आई। यहां की सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों में आवास विकास के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा था। उनका कहना था कि विभागीय अधिकारियों से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सड़क पर मामूली बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इसी प्रकार बुध बाजार में भी सड़क पर पानी भर गया। आर्य समाज के सामने दुकान के अंदर पानी घुस गया। दुकान मालिक द्वारा मोटर लगातार पानी निकाला गया। यह भी पढ़ें- कई घरों में घुसा बारिश का पानी, पम्पिंग सेट लगाना पड़ा उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हुआ। इसी प्रकार के शहर के अन्य इलाकों में भी जलभराव का नजारा देखने को मिला। रामगंगा व...