संभल, मार्च 24 -- जनपद में मौसम के अचानक बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों की बारिश के बाद बुखार और डायरिया के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है, जिसके चलते बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। साफ पानी पीने, खान-पान में स्वच्छता रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी जा रही है, ताकि बीमारी को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...