नई दिल्ली, फरवरी 20 -- हालिया बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजस्थान में अचानक बढ़ी सर्दी अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। राज्य के अधिकांश शहरों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे सुबह-शाम मध्यम और दिन में हल्की सर्दी का एहसास बना रहा। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अब तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा और अगले कुछ दिनों में दिन गर्म होने लगेंगे। पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। वहीं कई जिलों में दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। राजधानी जयपुर सहित दौसा, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में बादलों की आवाजाही के चलते दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इससे दिन में धूप कम तेज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.