रामपुर, अप्रैल 29 -- जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार को राहत मिली। सुबह बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार तड़के हुई बारिश ने राहत दी। सुबह करीब पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के पार पहुंच गया था। बारिश होने से लोगों को खासी राहत मिली है। बारिश रुकने के बाद मौसम सुहाना हुआ तो बाजारों से लेकर सड़कों तक में रौनक बढ़ गई। दोपहर में भी रोजमर्रा के काम से लोग घरों से निकले। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई। इसके बाद भी दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जबकि न्यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.