कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज। जिले में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक सख्त रुख अपना लिया है। तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर सर्दी और गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंडी हवाओं के साथ नमी बढ़ने से दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है, जबकि रात के समय हालात और ज्यादा दुश्वार हो गए हैं। बीते दो दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। सुबह और देर शाम धुंध का असर भी देख जा रहा है जिससे सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को ठंड के कारण समय पर निकलने में दिक्कतें हो रही हैं। कई जगहों पर लोग देर से घरों से निकल रहे हैं। सर्दी और गलन का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर और असहाय वर्ग पर पड़ रहा है। दिहाड़ी मजदूरों के लिए सुबह काम पर निकलना बेहद कठिन हो गया है। कई मजदूर अला...