शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- खुटार। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद धान की फसल में यूरिया की जरूरत बढ़ने से खाद की मांग अचानक तेज हो गई है। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने पहुंचे, जहां स्टॉक सीमित होने के कारण टोकन व्यवस्था के तहत खाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- सैदाबाद की नौ सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त स्टॉक किसानों की लंबी कतारें सुबह से ही आसपास के गांवों के किसानों की लंबी कतारें सेवा केंद्र पर लग गईं। कर्मचारियों ने किसानों को टोकन जारी कर क्रमवार यूरिया वितरित की। देर शाम तक वितरण जारी रहा, लेकिन स्टॉक समाप्त होने के बाद कई किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ा।खाद की बढ़ती मांग किसानों ने बताया कि हाल की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे धान की फसल में यूरिया डालने का उपयुक्त समय...