संभल, मई 9 -- जनपद में बारिश के बाद मौसम ने फिर से गर्म तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार सुबह से निकली तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया था और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते बाजारों व सड़कों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद तीखी धूप ने बेहाल किया, 34 डिग्री पहुंचा पारा लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.