संभल, मई 2 -- जनपद में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हाल ही में हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता गया और लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए, वहीं घरों और दुकानों में कूलर व पंखे लगातार चलते रहे। तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम देखने को मिली। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ने से बढ़ी उमस, लोग परेशान मौसम के इस उतार-चढ़ाव के चलते स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को सतर्क रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...