बारिश के बाद फिर लौटी तपिश और उमस, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
बागपत, जून 7 -- बागपत। जनपद में बीते दिनों हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी। लगातार हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का अहसास कराया था, लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को दिन निकलते ही सूर्य की किरणों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता गया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। तेज धूप और उमस के कारण सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही। बाजारों में भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.