दुमका, मई 23 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। बुधवार को हुई बारिश के बाद हंसडीहा बाजार से हटिया जाने वाली मुख्य सड़क एक बार फिर जलमग्न हो गई। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कीचड़ और गंदे पानी के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

सड़क की स्थिति स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। सड़क की स्थिति पिछले करीब ढाई दशक से बदहाल बनी हुई है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, दुकानदारों एवं दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।

दुर्घटनाओं का खतरा बाजार क्षेत्र होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही इसी सड़क से होती है। बारिश के बाद सड़क पर जलजम...