कुशीनगर, मई 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद किसान खेतों में लगी फसलों में खाद और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव करने में जुटे हैं। बारिश से फसलों को नमी मिलने के बाद किसान अब फसल की बढ़वार और रोगों से बचाव के लिए खेतों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के गन्ना, मक्का, सब्जी फसलों की खेती करने वाले किसान यूरिया, डीएपी और सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग कर रहे हैं। किसान फसलों में लगने वाले कीट और रोगों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है, जिससे खाद का असर बेहतर होगा और फसलों की बढ़वार तेज होगी। यह भी पढ़ें- किसानों के लिए फायदेमंद है बारिश क्षेत्र के अनील कुशवाहा, गोविंद गुप्ता, पारस, मनोज कुमार प्रजापति, संतोष सिंह आदि किसानों ने बताया कि मौसम ...