देहरादून, अप्रैल 8 -- श्यामपुर। क्षेत्र में बीते 24 घंटे से जारी रुक-रुक कर बूंदाबांदी और तेज बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, सजनपुर, बाहर पीली, पीली पड़ाव सहित पूरे श्यामपुर-लालढांग क्षेत्र में कटी और खड़ी दोनों तरह की फसल प्रभावित हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बदले मौसम के बीच अधिकांश स्थानों पर गेहूं की कटाई अंतिम चरण में थी। इसी दौरान हुई बारिश से खेतों में पड़ी कटी फसल भीग गई है। लंबे समय तक जमीन पर नमी बने रहने से दानों के काले पड़ने और अंकुरित होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।खेतों में पानी भरने और लगातार नमी के कारण खड़ी फसल भी कई जगह झुक गई है, जिससे कटाई कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं, वर्तमान में भ...