गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मिलेनियम सिटी में पिछले कई दिनों से जारी उमस और भीषण गर्मी का दौर आखिरकार थम गया है। शुक्रवार की देर रात जिले के कई हिस्सों में हुई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, बल्कि लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से भी बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस किया गया। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का 'येलो अलर्ट', 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएंमौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ...