बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा आने का सिलसिला जारी, भवाली-अल्मोड़ा हाईवे बाधित
अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- गरमपानी- बारिश शुरू होने के बाद से भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार सुबह लोहली और चमड़िया के पास पहाड़ी से अचानक भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही एनएच विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया। इसके बाद दोनों ओर फंसे वाहनों को एक-एक कर आगे निकाला गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: अल्मोड़ा हाईवे में दिनभर मलबा-बोल्डर गिरने से यातायात बाधित मार्ग खुलने के बाद भी पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.