सोनभद्र, जून 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में आंधी-बारिश के बाद बुधवार को निकली चिलचिलाती धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन बेहाल नजर आए। उमस भरी गर्मी से रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सोनांचल में पिछले दिनों आई आंधी और बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई थी। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को तपिश और गर्मी से काफी राहत मिली थी। मंगलवार को तेज हवा और चमक गरज के साथ बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया था। वहीं बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली गई। बारिश के बाद निकली चिलचिलाती धूप से उमस बढ़ गई। यह भी पढ़ें- जेठ महीने की दुपहरी और उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने इससे उमस भरी गर्मी के कारण पूरे दिन लोगों को गर्मी से बेहाल देखा गया। दिन भर तेज धूप और उमस के कारण पसीने से तर बतर नजर आए। हालांकि बीच-बीच में...