बारिश के बाद धूप से फिर चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी
बरेली, मई 10 -- बारिश के बाद अब तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने लगा है। मौसम में गर्मी के साथ ही उमस का असर भी बढ़ गया है। शनिवार को पूरा दिन धूप निकली रही। दिन में अधिकतम तापमान 33.5 और रात में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 12 मई से फिर बारिश के आसार हैं। शनिवार को सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और पूरा दिन निकली धूप ने गर्मी का असर बढ़ा दिया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। यह भी पढ़ें- दिन-रात का तापमान बढ़ा, हवा से धूप बेअसर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक धूप रहेगी और उसके बाद फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं। बारिश से दिन और रात के तापमान में भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.