चंदौली, अगस्त 9 -- चंदौली। जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद धान की रोपाई तेज हो गई है। इस बार जिले में 1.05 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है। बारिश और पानी की कमी से धान रोपने में किसानों को दिक्कत हो रही थी लेकिन अब पर्याप्त बारिश से रोपाई में तेजी आई है। कृषि विभाग के अनुसार 80 फीसदी से अधिक धान की रोपाई हो चुकी है। बाकी रकबे में भी जल्द धान की रोपाई का काम पूरा हो जाएगा। कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि पंद्रह अगस्त तक धान की रोपाई का लक्ष्य जिले में पूरा होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...