उरई, जनवरी 29 -- उरई।बीते मंगलवार की रात भर हुई रिमझिम बरसात के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी और बर्फीली हवाओं के चलने से शहर में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों को सुबह-शाम ठिठुरन झेलनी पड़ी, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप न निकलने और तेज ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर अधिक महसूस किया गया। हालांकि इस रिमझिम बरसात से किसानों की फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि इस हल्की बारिश से फसलें और बेहतर होने की संभावना है। यदि बारिश तेज होती तो मटर और मसूर जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता था। सर्दी बढ़ने से कई लोग जो गर्म कपड़े समेटने की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.