बरेली, अक्टूबर 2 -- बरेली।बारिश के बाद तेज धूप से एक बार फिर पारा चढ़ गया है। दिन में लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद दिन और रात के तापमान मे मामूली इजाफा हो सकता है। एक दिन पहले बारिश से रात के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली। कड़ी धूप से दिन का तापमान बढ़ गया। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ने की वजह से दिन में गर्मी और उमस अधिक रही। रात में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में करीब 5.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तारीख अधिकतम ताप. न्यूनतम ताप. वर्षा 30 सितंबर 28.6 25.6 00 01 अक्तूबर 32.7 23.8 5.4
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.