बारिश के बाद तेज धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल
सोनभद्र, मई 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया। पिछले दो दिनों सें निकल रही तेज धूप और गर्म हवा लोगों को झुलसा दे रही है। वहीं बारिश के बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है। इससे लोग उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। सोनांचल में पिछले दिनों चली आंधी और बारिश के कारण लोगों ने तपिश और गर्मी से काफी राहत महसूस की थी। पिछले दो दिनों से मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया। दो दिनों से तेज धूप और गर्म हवा के कारण उमस बढ़ गई। यह भी पढ़ें- पारे में छह दिन तक और उछाल संभव, दिन-रात सताएगी गर्मी इससे उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.