अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च को संभावित बारिश के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही सीवियर हीट वेव की शुरुआत हो सकती है। आमतौर पर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर मई-जून में देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मार्च के मध्य से ही गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। दोपहर के समय धूप काफी तेज महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को पाकिस्तान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण अगले दो दिन हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.