रुडकी, मई 7 -- रुड़की, संवाददाता। बारिश के बाद ढंडेरा क्षेत्र में रुड़की-लक्सर मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी सामना करना पड़ा। यह मार्ग रुड़की और लक्सर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी के कारण यातायात प्रभावित रहा। कुछ जगहों पर वाहन चालकों को धीरे-धीरे निकलना पड़ा, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बनती रही। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...