फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।स्मार्ट सिटी में बारिश के थमने के बाद ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान 18, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार खिली धूप निकलेगी, लेकिन ठंड हवा लोगों को ठिठुरन का अनुभव कराएगी। वहीं 31 जनवरी को बारिश की आशंका जताई है। स्मार्ट सिटी में गुरुवार को घने बादल छाए हुए थे और बारिश के आसार बने हुए थे। इसके साथ ही ठंडी हवा भी चल रही थी। इसके चलते सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे और ऑफिस के लिए निकले लोग ठिठुरते हुए पहुंचे। स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के सिर पर टोपी और हाथों में दस्ताने दिखाई दे रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे आसमान साफ होने पर खिली धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा के आगे धूप की तपिश फीकी हो गई। लोग उम्मीद से अपने घर की छत पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.