बांका, नवम्बर 2 -- बांका। नगर प्रतिनिधि चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से जिले में बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलकर रख दिया है। लगातार हुई बारिश से जिले में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे जिलेवासी ठंड का अनुभव करने लगे हैं। शनिवार को भी प्रातःकाल से ही जिलेभर में रुक रुक वर्षा होते रही जिससे जिले के तापमान पर काफी असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को ठंडी हवाओं और लगातार बरसात ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रहा। साथ ही जिलेवासियों के लिए यह यह वर्षा मुसीबत साबित हो रहा है। जबकि इस वर्षा ने बांका शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.