नवादा, अप्रैल 7 -- नवादा से राजेश मंझवेकर जिले में रविवार को दिनभर आंशिक बादल और धूप के बीच गर्मी बनी रही, लेकिन रात करीब 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज के साथ तेज हवा चली और हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा और बारिश के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी गई, जिससे शहर कुछ देर के लिए अंधेरे में डूब गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि बादलों के कारण दिन का तापमान कम रहा और रात में न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर चला गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम 37.6 और शुक्रवार को 39.8 डिग्री तापमान रिकॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.