मैनपुरी, सितम्बर 27 -- तहसील क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने अन्नदाताओं की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों में लहराती, पककर तैयार खड़ी धान की फसलें तेज आंधी से जमीन पर बिछ गईं और तत्पश्चात हुए भीषण जलभराव में पूरी तरह डूब गईं। इससे फसल के सड़ने और दाने खराब होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों की महीनों की गाढ़ी कमाई पर पानी फिर गया है। किसानों की जमीनी हकीकत जानने पर खेतों में हालात अत्यंत भयावह नजर आए। सैकड़ों बीघा में फैली धान की लहलहाती फसलें जलमग्न हैं। किसानों का दर्द है कि कटाई के ठीक मुहाने पर आई इस कुदरती आफत ने उनके अरमानों को ध्वस्त कर दिया है। यह भी पढ़ें- बरसात से खेतों में भरे पानी में डूबी कटी हुई धान फसल, भारी नुकसान जलभराव से चावल की गुणवत्ता प्रभावित होगी, जिससे बाजार में उचित दाम...