सीवान, मई 6 -- गोपालपुर,निज संवाददाता। सोमवार को हुई बारिश के बाद प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। सड़कों और गलियों में जमा पानी से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव-मोहल्लों में रुके पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते लार्वा नष्ट करने के लिए छिड़काव की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। वहीं, कीचड़ और जलजमाव के कारण छात्रों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई जगहों पर सड़कें दल- दल में तब्दील हो गई हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे खराब स्थिति हुसैनगंज चट्टी से बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग की है, जहां जगह-जगह पानी जमा होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.