देहरादून, मार्च 21 -- बड़कोट। यमुना घाटी में बीते दो दिनों से बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ली है। शनिवार को मौसम खुलने के साथ ही धूप खिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जंगल चट्टी के पास पत्थर गिरने से बाधित हो गया है। जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है। बड़कोट एनएच की ओर से बंद मार्ग को खोलने का कार्य गतिमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...