बारिश के बाद गिरा तापमान, इंद्रधनुषी रिंग ने बढ़ाया कौतूहल
बस्ती, मई 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में हुई तेज बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। नौतपा के प्रभाव के चलते पिछले कई दिनों से जिले में तेज गर्मी और उमस के कारण जनजीवन बेहाल था। गुरुवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण धूप का असर भी कम रहा। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। हालांकि दोपहर बाद तापमान में बढ़ोतरी और तेज धूप निकलने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नौतपा के कारण पड़ रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.