नई दिल्ली, जुलाई 22 -- बरसात का मौमस वैसे तो चाय के साथ पकौड़े खाने वाला होता है लेकिन इस सीजन में कीड़े-मकोड़े का आतंक भी खूब रहता है। मच्छर, मक्खी, पतंगा, गिरगिट, कॉकरोच, छिपकली जैसे जीव-जंतु घर के अंदर या बाहर मंडराने लगते हैं। इन कीड़ों से थोड़ा डर भी लगता है, खाने में गिर जाए तो खाना बेकार और किसी को काट लें तो बीमारी का डर। बारिश होने के बाद गार्डन एरिया में गिरगिट भी दिखाई देने लगते हैं। गिरगिट नमी और ठंडी जगह को खोजता है, जिससे उसे ठंडक मिलती रहे। अगर आपके घर के बाहर या गार्डन में गिरगिट दिखाई दे रहा है, तो उसे घर से दूर रखने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। वैसे तो लोग इन जीवों को भगाने के लिए पेस्ट कंट्रोल भी करवा लेते हैं लेकिन अगर आपका उतना बजट नहीं है, तो कुछ घरेलू तरीकों को अजमाकर देखें। हम आपको सिर्फ 3 तरीके बताएंगे, जिनकी म...