हरिद्वार, जून 11 -- धर्मनगरी में गुरुवार सुबह को मौसम का मिजाज बदला। इस दौरान आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज हवाएं चलने लगी। हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से हवा में ठंडक बन गई। साथ ही अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। वहीं गुरुवार को धर्मनगरी में पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। गुरुवार को सुबह बारिश होने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि सुबह के समय बारिश के दौरान कामगार भीगते हुए आवाजाही करते नजर आए। बारिश की वजह से बाजारों में दुकानें भी देर से खुली। बारिश रुकने के बाद बाजार में ग्राहकों को आवाजाही कम रही। हालांकि दोपहर के समय धूप निकल गई। इसके बाद शाम तक धूप निकलने और बादल छाने का सिलसिला बना रहा। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला क...