नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। शहर में गुरुवार को आई आंधी बारिश का असर शुक्रवार को साफ देखने को मिला। शुक्रवार को तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी की मार से राहत मिली, वहीं तेज हवा के कारण हवा गुणवत्ता भी अच्छी से मध्यम श्रेणी में रही। शुक्रवार को सुबह से ही दिन सुहाना रहा। इससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सड़कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। यह भी पढ़ें- तापमान छह डिग्री लुढ़का, दो दिन बारिश का अलर्ट गर्म हवा और तेज धूप से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही तेज हवा के चलते शहर की आबोहवा भी बेहतर हुई है। शुक्रवार को नोए...