सीवान, मई 18 -- सीवान। शहर की कई सड़कों पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई वाहन चालक गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द कार्य शुरू करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने वाले बच्चों को टूटी सड़क से परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...