रामपुर, जून 12 -- मुरादाबाद। गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तहसील स्कूल क्षेत्र, मकबरा फाटक, जीआईसी, जामा मस्जिद, वारसी नगर, सर याकूब रोड समेत विभिन्न मोहल्लों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को देर रात तक अंधेरे में रहना पड़ा और गर्मी के बीच पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार तहसील स्कूल क्षेत्र की बिजली काफी देर तक बाधित रही और यहां रात करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं मकबरा फाटक क्षेत्र में रात करीब 10 बजे बिजली चली गई, जो देर रात लगभग एक बजे वापस आई। यह भी पढ़ें- तीन बिजली घरों की ठप हुई बिजली, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा इसके अलावा जीआईसी, जामा मस्जिद, वारसी नगर और सर याकूब रोड क्षे...