बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
मिर्जापुर, मई 16 -- राजगढ़। दो दिन पहले आई आंधी और बारिश के बाद कड़ी धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई है, जिससे उल्टी-दस्त, पेट दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। राजगढ़ के अलग-अलग गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में अब सुधार है। बुधवार की शाम तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट हो गई थी, जिससे रात में लोगों को ठंड का एहसास हुआ। सुबह होते ही चिलचिलाती धूप से तापमान बढ़ने के साथ ही उमस और गर्मी तेज हो गई। यह भी पढ़ें- मौसमजनित बीमारी से बचने का उपाय बता रहे चिकित्सक उमस भरी गर्मी तथा तापमान में उतार चढ़ाव होने से लोग उल्टी, दस्त तथा पेट दर्द के शिकार हो गए। उल्टी-दस्त से पीड़ित धनसीरिया गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज, कोन गांव की 50 वर्षीय मालती, भीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.