बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
हमीरपुर, जून 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार को सुबह से निकली तेज धूप से जनमानस गर्मी से बेहाल रहा। दोपहर 3 बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छाने के बाद हल्की-फुल्की बारिश हुई। इसके बाद हवाएं थम जाने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आये। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। मौसम के बार-बार बदलने का दौर लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह तेज धूप व उमस भरी गर्मी के साथ हुई। जिसके चलते दोपहर होने से पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा गया। जो लोग किसी कार्यवश बाहर निकले वह पेड़ों की छांव के साथ ही ठंडे पानी की तलाश करते नजर आये। मगर दोपहर 3 बजे से अचानक मौसम ने पल्टी मारी और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश का दौर शुरू होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी। मगर बारिश के बाद फिर से निकली तेज धूप व हवाएं थमने से उमस भरी गर्मी से जनमानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.