आगरा, अप्रैल 6 -- रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। इसी दौरान आसमान में सात रंगों से सजा सुंदर इंद्रधनुष दिखाई दिया। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इंद्रधनुष में लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी रंग साफ नजर आ रहे थे। यह मनमोहक दृश्य देखते ही आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और इस प्राकृतिक नजारे का आनंद लेने लगे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस खूबसूरत पल को कैद भी किया। बारिश के बाद निकली हल्की धूप और आसमान में छाए बादलों के बीच बना यह इंद्रधनुष काफी देर तक दिखाई देता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस दृश्य को देखकर उत्साहित नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद ऐसा सुंदर इंद्रधनुष देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.