छपरा, जून 6 -- 3 अमनौर कॉलेज रोड पर बारिश के बाद जल-जमाव और कीचड़ से लबालब सड़क अमनौर, संवाददाता। शुक्रवार की देर रात आई आंधी-तूफान और बारिश ने अमनौर कॉलेज रोड की जर्जर स्थिति की पोल खोल दी। यह भी पढ़ें- मानसून पूर्व मूसलाधार बारिश में जलजमाव से बिगड़ी शहरी क्षेत्र की सूरतसड़क की जर्जर स्थिति भारी जलजमाव और कीचड़ के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी और फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बाइक सवारों के लिए यह मार्ग दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। वहीं सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से उछल रहे गंदे पानी के छींटों से बाजार आने वाले लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय नागरिकों ...