संभल, जनवरी 28 -- संभल। जिलेभर में मंगलवार को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का असर खिरनी बिजलीघर पर भी देखने को मिला। तेज बारिश के चलते रात करीब दस बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तकनीकी कारणों से पूरी रात बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे बिजलीघर से जुड़े 20 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बुधवार सुबह से ही बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार बारिश से प्रभावित लाइनों की मरम्मत का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है और जल्द ही गांवों में बिजली सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है। लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त इंतज़ाम किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...