मेरठ, जुलाई 7 -- मेरठ। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मानसून की दस्तक के बावजूद बारिश के ट्रेंड ने मुसीबत बढ़ा दी है। जुलाई के शुरुआत छह दिनों में व्यापक बारिश दर्ज नहीं की गई है। पूरे क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। आद्रता का बढ़ा स्तर और तापमान में बढ़ोतरी से उमस से असहनीय स्थितियां बन रही हैं। 12 जुलाई तक वेस्ट यूपी में व्यापक रूप से सभी स्थानों पर अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस अवधि में केवल कुछ स्थानों पर ही बारिश का दौर जारी हर सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: तेज धूप और बादलों की आवाजाही से उमस बढ़ी सोमवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 36.6 एवं 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार के सापेक्ष दिन में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात में 2.2 ...