बारिश के पानी से भरे खेत में दो बच्चों की डूबकर मौत, तैरने के लिए उतरे थे गड्ढे में
हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 2 -- यूपी के कासगंज में सहावर थाना क्षेत्र के गांव भिलोली में शनिवार की शाम को एक खेत में भरे पानी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस हादसे के बारे में स्थानीय पुलिस ने भी उच्च अधिकारियों को अवगत नहीं कराया। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आया। घटना के बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया कि, दोनों बच्चे गांव से कुछ दूर एक खुदे हुए खेत में भरे पानी में खेलने और तैरने के लिए गए थे। इसी दौरान पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि खेत काफी नीचे थे, और वह खुदे हुए भी थे। आशंका यह भी जताई जा रही है दोनों बच्चे किसी गड्ढे में चले गए और पानी में डूब गए। यह भी पढ़ें- लड़की को केबिन में बुला होटल मालिक ने दिखाए गंदे वीडियो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.