बारिश के पानी में भीगकर 10 बोरी यूरिया बर्बाद
कुशीनगर, जून 5 -- कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित साधन सहकारी समिति का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। हाल ही में हुई बारिश के दौरान भवन की पश्चिमी दीवार फट जाने से पानी गोदाम में घुस गया, जिससे वहां रखा लगभग 10 बोरी यूरिया भीगकर खराब हो गया। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह कभी भी गिर सकता है। इसी वजह से समिति में डीएपी खाद का भंडारण नहीं किया जा रहा है। यदि महंगी डीएपी खाद मंगाई गई और बारिश के कारण नुकसान हुआ तो समिति को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है।समिति के अध्यक्ष निलेश उपाध्याय ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी पिछले दो वर्षों से संबंधित उच्च अधिकारियों को दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- समिति में खाद कम होने के मामले में जांच-पड़ताल शुरू उन्होंने कहा कि इस संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.