हरिद्वार, मई 3 -- रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान ज्वालापुर सब्जी मंडी में दुकानों के बाहर रखीं फल-सब्जियां पानी के साथ बह गईं, जबकि बड़ी मात्रा में माल भीगकर खराब हो गया। इससे मंडी आढ़तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। तेज बारिश के कारण कृषि उत्पादन मंडी समिति यूनियन ज्वालापुर परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई। आढ़तियों की दुकानों के सामने और मंडी की सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे चारों ओर पानी बहता नजर आया। पहले तेज आंधी ने नुकसान पहुंचाया, फिर बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। मंडी आढ़ती आकिब, जावेद, शाहिद आदि ने बताया कि पानी की निकासी सही नहीं होने से पानी जमा होने की समस्या बन गई। अधिकांश आढ़तियों का कारोबार बारिश में चौपट हो गया। किसानों को फल और सब्जी की कीमत जेब से चुकानी पड़ेगी। सचिव लवकेश गिरी ने बताया कि मंडी परिसर में नालों की सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.