बारिश के नए रिकॉर्ड बना आज मानसून सीजन खत्म
मेरठ, अक्टूबर 1 -- अलनीनो के चलते कम बारिश की आशंकाओं के उलट 2026 का मानसून मेरठ सहित वेस्ट यूपी में जमकर बरसा है। एक जून से 30 सितंबर तक का मानसून सीजन बुधवार को बारिश के नए रिकॉर्ड के साथ खत्म हो गया। वेस्ट यूपी में मानसून सीजन के चार महीनों में 671.5 मिमी के सापेक्ष 787.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से 17 फीसदी अधिक है। मेरठ में इसी अवधि में 645.3 मिमी बारिश के सापेक्ष 1264.5 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 95.9 फीसदी अधिक है। एक दशक में यह साल सर्वाधिक मानसूनी बारिश का रहा है। मेरठ में मानसून के चारों महीनों में इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश हुई है। धरती के भीतर भी बदलेगी पानी की सूरत
मानसून के प्रभाव मानसून के इन चार महीनों में अच्छी बारिश का असर केवल यहीं तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसका असर भूगर्भ जलस्तर पर पड़ने जा रहा है। मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.