नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में सोमवार सुबह बारिश की वजह से जगह-जगह जाम की समस्या हुई। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी मार्ग, सेक्टर-62 मॉडल टाउन, पर्थला गोलचक्कर समेत कई स्थानों पर वाहनों की कतार लगी रही। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण और दिनों के मुकाबले वाहनों का दबाव अधिक था। सुबह व्यस्त समय के दौरान बारिश होने से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई। वाहनों का अधिक दबाव और ऊपर से बारिश की वजह से रफ्तार कम होने से जाम की समस्या हुई। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर परी चौक की ओर से आते समय लोगों को अधिक दिक्कत हुई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास एक्सप्रेसवे को पार करने में ही करीब एक घंटे का समय लग गया। महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर का सफर तय करने में भी आधे घंटे से अधिक का समय लगा।सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर भी लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.