बारिश के दौरान लगाई फर्जी हाजिरी, कई रोजगार सेवकों पर गिरी गाज
रामपुर, अक्टूबर 6 -- 26 सितंबर को जिले में भारी बारिश के बीच वीबी जीरामजी योजना के तहत स्वार, मिलक, शाहबाद, सैदनगर और बिलासपुर ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में एनएमएमएस एप पर श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई थी। जांच के बाद विभाग ने इन हाजिरियों को शून्य कर दिया। साथ ही रोजगार सेवकों, एपीओ, ग्राम पंचायत सचिव और महिला मेट के खिलाफ कार्रवाई की गई। उपायुक्त श्रम रोजगार अमित कुमार ने बताया कि मिलक की छह ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों का सितंबर का मानदेय रोका गया। दुगनपुर की महिला मेट को पद से हटाया गया और एपीओ अमित कुमार वर्मा का मानदेय भी बाधित किया गया। स्वार की 11 ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों का मानदेय रोका गया। डोकपुरी टांडा और जालिफनगला की महिला मेट को पद से हटा दिया गया तथा एपीओ विष्णु प्रताप सिंह का मानदेय रोका गया। शाहबाद में रोजगार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.