चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। थाना व कस्बा रैपुरा निवासी कल्लू उर्फ विमलेश की 22 वर्षीया पत्नी रुपा की छत से गिरकर मौत हो गई। बताते हैं कि रुपा छह माह की गर्भवती भी थी। शुक्रवार की रात वह छत पर सो रही थी। रात में बारिश होने के दौरान बिजली गुल हो गई। इसी दौरान हड़बड़ाहट में रुपा सीढ़ियो से नीचे उतरने लगी। अचानक पैर लड़खड़ाने से वह नीचे आ गिरी। परिजनों ने उसे सीएचसी में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर लिया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रुपा की दो साल पहले शादी हुई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव लेकर गांव चले गए। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी का कहना है कि उनके यहां किसी ने ऐसी कोई सूचना नहीं दी है।

हिंदी...