बारिश के दौरान गिरी बिजली, महिला की मौत चार बच्चों संग आठ झुलसे
सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- कुड़वार, संवाददाता। बंधुआ कला थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में बुधवार को दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया। जब धान लगाने गए मजदूर अचानक से बारिश शुरू होने पर बचाव के लिए पेड़ की छांव में चले गए, तभी अचानक से आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी जद में आने से एक महिला की मौत हो गई,जबकि उसके आसपास खड़े चार बच्चों संग आठ लोग गंभीररूप से झुलस गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी बंधुआकला ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चार लोगों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मामला कुड़वार विकास खंड के पूरे परसन मजरे धारूपुर थाना बन्धुआकला गांव का है। बताया जाता है कि बुधवार को गांव निवासी छत्रपाल पुत्र महराजदीन के खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। दोपहर बाद अचानक से बारिश शुरू हो गई। खेत में काम करने वाले बारिश से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.