बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में गुल रही बिजली
धनबाद, जून 7 -- धनबाद में शनिवार की शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक मौसम खराब होने और तेज हवाओं के कारण एहतियातन कई फीडरों की बिजली काट दी गई। इससे लोगों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बैंकमोड़, सरायढेला, हीरापुर, बरटांड़, पुलिस लाइन सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां बिजली तारों के संपर्क में आ गई थीं। वहीं कुछ क्षेत्रों में तकनीकी समस्या आने की भी सूचना मिली। हालांकि बारिश और आंधी थमने के बाद बिजली विभाग की टीम सक्रिय हुई और विभिन्न क्षेत्रों में लाइन की जांच कर मरम्मत कार्य किया गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया ग्रिड में 132 केवी का मरम्मत कार्य पूरा, पावर कट की समस्या बरकरार इसके बाद चरणबद्ध तरीके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.