प्रयागराज, सितम्बर 26 -- बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के पश्चिमी विक्षोभ से मिलने के बाद बारिश का तेज तेवर शनिवार को भी बना रहा। दूसरे दिन शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर देर रात तक जारी रही। हवा के झोंकों से गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जगह-जगह पेड़ उखड़कर व डालियां टूटकर सड़क पर गिर गयीं, जिससे आवागमन बाधित रहा। पिछले 24 घंटे में जिले में 26.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। ग्रामीण क्षेत्रों में सोरांव में 18, बारा और फूलपुर में 12-12 मिली बारिश रिकॉर्ड की गयी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव और कीचड़ से आफत शनिवार को सूरज न निकलने व बादल छाए रहने के कारण दिन में ही अंधेरा जैसा छाया रहा। बारिश के कारण ...